इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 54वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराकर अंक तालिका मे तीसर स्थान हासिल कर लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने 199 रनों का विशाल स्कोर बनाया और इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई ने इस लक्ष्य को बड़ी आसानी से हासिल कर लिया। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए मुंबई के बल्लेबाजों ने 100 गेंद भी नहीं खेली और 200 रन का टारगेट महज 16.3 ओवर में हासिल अपना जलवा दिखा दिया।
इस जीत में मुंबई की हीरो सूर्यकुमार यादव का बड़ा योगदान रहा है जिन्होंने 83 रनों तूफानी पारी खेलेकर टीम को आसानी से मैच जीतवा दिया। वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई की बेंगलुरु पर लगातार चौथी जीत है। मुंबई इस जीत के बाद 8वें नंबर से पांच स्थान की छलांग लगाकर पॉइंट्स टेबल में नंबर 3 पर पहुंच गई है। यह मुंबई की 11 मैचों में छठी जीत के साथ 12 अंक हो गए हैं।
बेंगलुरु के लिए विराट कोहली ज्यादा कुछ नहीं कर सके लेकिन मैक्सवेल-डु प्लेसिस ने 120 रन की पार्टनरशिप करके टीम को विशाल स्कारे तक पहुंचा दिया। लेकिन मैक्सवेल 13वें और फाफ 15वें ओवर में आउट हो गए तो इस वजह से RCB का स्कोर 200 के पार नहीं पहुंच पाया। 200 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरूआत खराब रही और 5 ओवर में 2 विकेट गंवा दिए।
Rajasthan News: राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन समारोह का आयोजन
लेकिन इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने 83 और नेहल वाधेरा ने 52 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को शानदार जीत दिलवाई। सूर्यकुमार ने 35 बॉल पर 83 रन की विस्फोटक पारी खेली तो उनके साथ नेहल वाधेरा ने 34 बॉल पर 52 रन बनाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। बेंगलुरु के कप्तान फाफ डु प्लेसिस 41 बॉल पर 65 और ग्लेन मैक्सवेल 33 बॉल पर 68 रन बनाने में सफल हुए।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : फाफ डु प्लेसिस, विराट कोहली, अनुज रावत, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक, वनिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, विजयकुमार वैशाक, मोहम्मद सिराज और जोश हेजलवुड।
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, ईशान किशन, कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, नेहल वाधेरा, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय और जेसन बेहरनडॉर्फ।
