Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

REET 50 हजार: पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने रीट अभ्यर्थियों के लिए CM गहलोत को लिखा पत्र

आपणो राजस्थान
REET 50 हजार: पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने रीट अभ्यर्थियों के लिए CM गहलोत को लिखा पत्र

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 को लेकर विवाद अभी थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस भर्ती परीक्षा के लिए कांग्रेस ने जमकर ढोल पीटा था कि हमने सबसे बड़ी परीक्षा करवायी है लेकिन इस भर्ती में हुए धांधली को लेकर बीजेपी पर आरोप लगाती है। लेकिन इस परीक्षा के नकल गिरोल की मास्टर मांइड भजनलाल का अब तक पकड़ में नहीं आना कई सवाल खड़े कर रहा है। रीट भर्ती में हुई धांधली की सीबीआई से जांच नहीं होने के बाद अब अभ्यर्थी भर्ती में पद बढ़ाने के लिए 2 महीने से प्रदर्शन कर रहे हैं। 

REET 2021: सीएम गहलोत से मंत्री, सलाहकार और विधायकों ने की रीट पद 50 हजार करने की मांग

भर्ती परीक्षा में देरी और अन्य कई कारणों को देखते हुए अभ्यर्थी शहीद स्माकर पर धरना प्रदर्शन कर रहे है और सरकार के मंत्री, विधायक और सीएम के सलाहकार ने भी सीएम को पत्र लिखकर शिक्षक भर्ती को बढ़ाकर 50 हजार करने की मांग कर रहे है। हाल ही में राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम ने भी इन अभ्यर्थियों की पीड़ा को समझते हुए इनकी मांग को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर उचित कार्रवाही की मांग की है। 

सवाल इस बात पर उठ रहे है कि सरकार के सभी विधायक और मंत्री 50 हजार पद बढ़ाने की मांग कर रहे है तो सीएम इस बात को गंभीरता से क्यों नहीं ले रहे हैं और सीएम के अनदेखी के कारण इतनी सर्दी और बरसात में बेरोजगार प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार को इनकी पीड़ा को समझना चाहिए और इनसे बात करके इनकी मांग को पूरा करना चाहिए क्योंकि जब सरकार के मंत्री और विधायक इस मांग को सही मान रहे है तो सीएम इस माममे पर इतनी गंभीरता क्यों नहीं दिखा रहे हैं।


रोजगार के आंकड़ों की बात करें तो राजस्थान दूसरे नंबर पर पहुंच गया है जहां सबसे ज्यादा बेरोजगारों की संख्या है। सरकार को पीछली सरकार की तरह ही पद बढ़ाने चाहिए जिससे बेरोजगारों का भला हो सके। शहीद स्मारक पर महेन्द्र शर्मा रीट में पद बढ़ाने के लिए उनका साथ दे रहे हैं तो उपने यादव भी इस मांग को सही बता रहे है। आमरण अनशन पर बैठे छात्रों में से एक छात्र की रविवार को ठंड लगने से तबीयत बिगड़ गई है और देर रात बारिश में भी इनका अनशन जारी है लेकिन सरकार का इन पर ध्यान नहीं है। 

प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने सोशल मीडिया पर शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को टैग कर अपनी रीट  अभ्यर्थियों की मांग को सही बताने हुए पद 50 हजार करने के लिए कहा है। सरकार फिर से सत्ता में आने का दावा कर रही है अगर सरकार छात्रों की मांग पर सकारात्मक संदेश नहीं देगी तो चुनावों में यही छात्र इनके खिलाफ आवाज उठा सकते हैं।