Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

रंधावा की चेतावनी के बाद सचिन पायलट को बड़ा झटका, अशोक गहलोत को मिली बड़ी जिम्मेदारी

कोटा संभाग
रंधावा की चेतावनी के बाद सचिन पायलट को बड़ा झटका, अशोक गहलोत को मिली बड़ी जिम्मेदारी

राजस्थान कांग्रेस में चल रही गुटबाजी अब दिल्ली आलाकमान के लिए परेशानी बन गया है और अब इस गुटबाजी को खत्म करने की तैयारी शुरू कर दी है। लेकिन इस बीच ​ कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए जारी हुई स्टार प्रचारकों की लिस्ट से सचिन पायलट का नाम गायब हो गया है तो अशोक गहलोत को इसमें जगह मिली है। इस खबर के बाद कयास लगाए जा  रहे है कि पायलट ने जो बगावती तेवर दिखाए है उसके बाद उन पर से ​आलाकमान का विश्वास उठ गया है। 

कर्नाटक चुनावों में पार्टी किसी प्रकार का जोखिम नहीं लेना चाहती और इसी वजह से पायलट को इस लिस्ट में जगह नहीं दी है। इससे पहले अन्य राज्यों में हुए चुनावों में पायलट को स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया जाता था और इससे पार्टी को फायदा भी हुआ है। पार्टी के लिए स्टार प्रचारक के तौर पर वह हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में अच्छा भाषण देते है। लेकिन कर्नाटक चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पायलट का नाम नहीं होना उनके लिए एक बड़ा झटका है।

विदेशी Blogger के साथ युवक ने की शर्मनाक हरकत

कर्नाटक चुनाव के लिए जारी 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

कर्नाटक चुनाव के लिए जारी 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, डीके शिवकुमार, सिद्धेरमैया, शशि थरूर, जयराम रमेश और केसी वेणुगोपाल जैसे बड़े नेताओं के नाम शामिल है। लेकिन अशोक गहलोत का नाम तो आया है इसमें पायलट का नाम नहीं होने से कई सवाल खड़े हो रहे है। पायलट के साथ दिग्विजय सिंह और कमलनाथ का नाम भी लिस्ट में नहीं होना कई सवाल खड़े कर रहा है।

रंधावा की चेतावनी

कांग्रेस के कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा पार्टी के खिलाफ जो बोलेगा मैं उसके खिलाफ हूं। मैं पंजाब से यहां कांग्रेस सरकार को रिपीट करने आया हूं। अगर कोई नेता बड़ा क्यों न हो, अगर पार्टी को नुकसान पहुंएगा तो उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। इस बयान को पायलट से जोड़कर देखा जा रहा है। रंधावा ने कहा वसुंधरा राजे सरकार के भ्रष्टाचार पर पायलट को विधानसभा में आवाज उठानी थी।