Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

राजस्थान में एक और साधु ने की आत्महत्या, बीजेपी विधायक पर लगा आरोप

आपणो राजस्थान
राजस्थान में एक और साधु ने की आत्महत्या, बीजेपी विधायक पर लगा आरोप

राजस्थान में पिछले एक महीन में दूसरी बार साधु ने आत्महत्या जैसी घटना को अंजाम दिया है और इसके कारण पूरे प्रदेश को शर्मसार होना पड़ रहा है। भरतपुर की घटना के बाद जालोर में एक साधु ने अवैध कब्जों को लेकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है।

संसद के दोनों सदनों में अब बजेगा राजस्थान का डंका 

संत का नाम रविनाथ बताया जा रहा है जिसने पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी और इसका आरोप बीजेपी के एक विधायक पर लगा है। पुलिस-प्रशासन और आश्रम समर्थकों के बीच लंबी वार्ता के बाद यह सहमति बनने के बाद शव को 35 घंटे बाद उतारा गया है।

विधायक पूराराम चौधरी पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है और मामले की जांच सीआईडी से कराने की बात भी सामने आ रही है। सुसाइड नोट में बीजेपी विधायक पूराराम चौधरी सहित अन्य लोगों का नाम लिखा हुआ था। 


जमीन को लेकर झगड़ा हो रहा था और संत ने आश्रम के लिए रास्ता मांगा तो उनकी बात नहीं मानी। इसके बाद संत ने पेड़ पर फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। बीजेपी विधायक किसी प्रकार के झगड़े की बात का दावा कर रहे हैं लेकिन जांच में ही साफ होगा की दोषी कौन है।