हिन्दु धर्म में यह मान्यता है कि किसी भी शुभ काम को करने से पहले प्रथम पूज्य श्री गणेश को प्रसन्न करना जरूरी है और अगर ऐसा नहीं होता है तो आपका काम बिगड़ सकता है या उसमें किसी प्रकार का संकट आ सकता है। आज का दिन महिलाओं के लिए बहुत बड़ा दिन है क्योंकि आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के साथ संकष्टी चौथ भी है। इस दिन महिलाएं व्रत रखती है और श्री गणेश की विधि-विधान से पूजा करने के साथ अपने जीवन की बाधाएं दूर करने की प्रार्थना करती है।
कलयुग में पैदा हुआ चार हाथ-पैर वाला बच्चा, लोगों ने बताया भगवान का अवतार!
सकट चौथ शुभ मुहूर्त
21 जनवरी को सुबह 7.20 बजे से लेकर रात 11. 25 तक शुभ समय है। पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 07 से सुबह 10 तक रहेगा। वहीं रात में 8 बजकर 45 मिनट का है। सभी महिलाएं चांद देखने के बाद ही खाना खाये।
गणेश जी के मंत्रों का जाप करें
भगवान गणेश का पूजन करने के साथ ॐ गं गणपतये नम: मंत्र का जाप करने के साथ संकटा चौथ व्रत की कहानी भी सुने।
यहाँ नहीं की जाती Hanuman Ji की पूजा, जानिए क्या है वजह,देखें Video
पूजा विधि
गणेश के पूजन में फलों के साथ के साथ तिल और गुड़ से बने लड्डू को भोग जरूर लगाये। गणेश को मोदक बहुत पंसद है। इसके बाद महिलाएं रात्रि में चन्द्रोदय के बाद चंद्रदेव को अर्घ्य देकर फलाहार या भोजन ग्रहण करें।
औवेसी के गढ़ में तैयार हुआ भव्य मंदिर, मंदिर को देख उड़ी कट्टरपंथियों की नींद,देखें Video
