बॉलीवुड के दंबग खान यानि सलमान खान का विवादों से गहरा नाता रहा है और इसी वजह से वह कोर्ट के चक्कर लगाते रहते है। सलमान का गुस्सा ही उनके लिए परेशानी बन जाता है और इसी वजह से उनको कोर्ट में हाजरी देनी पड़ती है तो कई बार उनको जेल की हवा भी खानी पड़ी है। हाल ही में कोर्ट ने सलमान के खिलाफ 3 साल पुराने मामले में समन जारी किया है।
फौजी की पत्नी का मैकेनिक से चल रहा था चक्कर और फिर एक दिन..
बताया जाता है कि सलमान ने अशोक श्यमाल पांडे नाम के जर्नालिस्ट से मारपीट की थी और इसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। मुंबई कोर्ट ने सलमान और उनके बॉडीगार्ड को IPC की धारा 324, 392, 426, 504 और 506 के तहत दर्ज मामले में 5 अप्रैल 2022 को कोट में पेश होने के लिए कहा है।
जर्नलिस्ट का आरोप है कि सलमान उनके साथ मारपीट की और उनका फोन छीन लिया। पुलिस ने सलमान के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया है। जर्नलिस्ट ने साइकिल चालाते हुए सलमान की फोटो लेने का प्रयास किया था इसके बाद उनके साथ इस प्रकार की घटना हुई थी।
