Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

सलमान खान को सांप ने काटा, अस्पताल में भर्ती!

फिल्मी फीवर
सलमान खान को सांप ने काटा, अस्पताल में भर्ती!

सलमान खान 27 दिसंबर को यानि कल अपना जन्मदिन मनाने वाले है, लेकिन जन्मदिन से पहले उनके फैंस के लिए एक चिंताजनक खबर आई है, सलमान को उनके पनवेल स्थित फार्महाइस पर एक सांप ने काट लिया।

पनवेल स्थित फार्महाउस में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात सलमान खान को सांप ने काटा है, सांप के काटने के बाद सलमान खान को नवी मुम्बई के कामोठे इलाके के महात्मा गांधी मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया, वही इलाज के बाद सलमान को आज सुबह 9 बजे डिसचार्ज कर दिया गया, जिसके बाद वो अपने फार्महाउस लौटे।