हिन्दुत्व की आतंकवाद से तुलना करके उसको बदनाम करने की कोशिश के आरोप के साथ खुर्शीद के खिलाफ दिल्ली पुलिस से शिकायत की गई है। किताब में हिंदुत्व की तुलना आईएसआईएस और बोको हरम जैसे आतंकी संगठनों से करते हुए सलमान खुर्शीद ने कहा कि कुछ लोग हिंदुत्व के नाम पर प्राचीन हिंदू धर्म को किनारे लगा रहा है। सुर्शीद ने कहा कि हिंदुत्व की राजनीति करने वाले भी गलत है तो आईएसआईएस भी गलत है।
अपनी किताब को लेकर सलमान खुर्शीद ने कहा अयोध्या विवाद के कारण धर्म के नाम पर बंटवारे की स्थिति थी। सुप्रीम कोर्ट से उसका समाधान निकाला इसमें किसी की हार हुई है तो ना किसी की जीत लेकिन कुछ लोग इसको लेकर राजनीति कर रहे हैं।इसमें कहा गया कि हिन्दु के नाम से वोट मागा जाता है और हर चुनावों में हिन्दू—मुसलमान की चर्चा होती। इस किताब में अयोध्या को लेकर जो फैसला आया उसे ऐतिहासिक बताया गया है।
