बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान अपने गुस्से के कारण कई बार परेशानी में पड़ चुके है लेकिन इसके बाद भी उनका गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सलमान की फैन फॉलोइंगी बहुत ज्यादा है और इसी वजह से दुनिया के हर कौने—कौने में उनके फैंस है। लेकिन इस बार सलमान खान ने अपने फैंस के साथ ऐसा व्यवहार किया जिसके कारण उनकी जमकर आलोचना हो रही है।
एक चूहे ने Urfi को कर दिया बेहाल, देखें मजेदार VIDEO
सलमान का एटीट्यूड अन्य कलाकारों से हटकर है और इसी वजह से वह किसी के साथ भी झगड़ा कर लेते है। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया जिसमें वो मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट होते दिखे है। लेकिन जैसे ही वह गाड़ी से उतरे तो एक फैन उनके पास एक फोटो फ्रेम लेकर आया तो सलमान ने उसके साथ बदतमीजी पर उतर आए। अपने फैंस को देखकर सलमान मुंह बिगाड़ने लग गए और फैन के साथ तस्वीर खिंचवाते समय तो सारी हदे पार कर दी।
सलमान खान का ऐसी बिहेवियर देखकर लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कई लोगों ने कहा इतना घमंड करना ठीक नहीं है और एक ने कहा पहले में पसंद करती थी लेकिन अब नहीं। मूसेवाला की मौत के बाद सलमान की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है क्योंकि उनको भी जान से मारने की धमकी मिली हुई है। सलमान की प्राइवेट सिक्योरिटी के साथ मुंबई पुलिस के 6 सिपाही उनकी सुरक्षा के लिए रखे जाएंगे। काले हिरण शिकार मामले में लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दे रखी है।
