राजस्थान की राजधानी इन दिनों देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है क्योंकि कांग्रेस सरकार के मंत्री और विधायक से परेशान होकर दो लोगों ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। इस घटना के बाद प्रदेश के सीएम ने कोई बयान नहीं दिया जिसको लेकर लोगों में जबरदस्त गुस्सा देखने को मिल रहा है।
पहले जयपुर में चांदी की टकसाल इलाके में राम प्रसाद मीणा सुसाइड केस में कैबिनेट मंत्री और हवामहल विधायक महेश जोशी का नाम आया तो सरकार ने किसी प्रकार का बयान नहीं दिया। यह विवाद अभी थमा ही नहीं था कि इससे पहले एक और शख्स ने सुसाइड करने से पहले जयपुर की आदर्श नगर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक रफीक खान पर आरोप लगाए है।
आगरा रोड निवासी के संजय पांडे ने खुदकुशी करने से पहले अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। संजय एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता था लेकिन उसके मालिक शब्बीर पर नौकरी से हटाने और वेतन नहीं देने की बात कही है। इसके बाद कहा कांग्रेस विधायक रफीक खान का भी नाम इसमें शामिल है। संजय ने कहा शब्बीर पर रफीक खान का आशीर्वाद है।
इस मामले को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस सरकार पर जमकर आरोप लगाए है। इस मामले को लेकर बीजेपी नेताओं ने पुलिस अधिकारियों से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस पर इस मामले को दबाने का आरोप है क्योंकि आॅडियो का सबूत होने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जा रही है।
भूमाफिया और अफसरों ने ली गरीब की जान
बीजेपी के राज्यसभा सांसद डॉ किरोडी लाल मीणा ने ट्वीट कर लिखा- आगरा रोड,अहिंसा नगर में अशोक गहलोत सरकार के विधायक रफीक खान का आशीर्वाद प्राप्त गुंडों द्वारा टॉर्चर किए जाने पर गौ भक्त संजय पाण्डेय जी ने आत्महत्या कर ली है। आख़िर यह हिंदूविरोधी सरकार हिन्दुओं पर जघन्य अत्याचार कब तक करती रहेगी ? तुष्टीकरण में यह सरकार किस हद तक गिरेगी ?
बीजेपी नेता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने लिखा-राजस्थान की कांग्रेस सरकार के मंत्रियों-विधायकों की प्रताड़ना से लोग मर रहे हैं। ऐसा जंगलराज राजस्थान ने कभी नहीं देखा।
