मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद एक के एक खुलासे हो रहे है, मूसेवाला की हत्या के बाद अब पंजाब में गैंगवार का खतरा बढ़ गया है, मूसवाले की सुरक्षा वापस लेने के कारण पंजाब की आप सरकार भी कटघरे में खड़ी हो गई है, भगवंत मान सरकार ने मूसवाले सहित 424 लोगों की सुरक्षा वापस ली थी, जिस पर आज कोर्ट ने पंजाब सरकार को फटकार लगाते हुए सभी 424 लोगों की सुरक्षा फिर से बहाल करने का निर्देश दिया है।
मूसेवाला की हत्या के बाद बढ़ाई गई राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे की सुरक्षा!
वहीं मूसवाला की मौत के बाद अब सुरक्षा एंजेसिया हाई अलर्ट हो गई है। ऐसे में राजस्थान गृह विभाग ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की सुरक्षा बढ़ाई गई है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के जीवन पर संभावित खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाने के आदेश जारी किए गए है। राजे की वर्तमान सुरक्षा के अलावा सुरक्षा में इजाफा किया गया है। उनकी सुरक्षा में एक पुलिस इंस्पेक्टर स्तर का अधिकारी हथियार के साथ और दौरे के समय एस्कॉर्ट भी उपलब्ध करवाने के आदेश जारी हुए है।
यहीं नहीं जोधपुर में सिंगर मीका सिंह की भी पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मीका इन दिनों जोधपुर में रियलिटी शो की शूटिंग कर रहे हैं। मूसेवाला की हत्या के बाद मीका सिंह ने लॉरेंस ग्रुप की लिखी पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा था कि इस पेज को बैन कर देना चाहिए, मीका के ट्वीट के बाद जोधपुर पुलिस अलर्ट हो गई और कमिश्नर ने उनकी सुरक्षा में पुलिस तैनात कर दी, ड्रोन से होटल की निगरानी भी की जा रही है।
