Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

यूपी चुनाव से पहले मायावती की बड़ी परेशानियां

उत्तर प्रदेश
यूपी चुनाव से पहले मायावती की बड़ी परेशानियां
यूपी चुनावों से सत्ता की वापसी का सपना देख रही बहुजन समाज पार्टी की परेशानियां बढ़ती हुई नजर आ रही है। बसपा यूपी चुनावों में जीत के दावे कर रही है लेकिन उनकी पार्टी के बड़े नेता आए दिन पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टियों में जा रहे हैं। हाल ही में विधान मंडल दल के नेता शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने भी पार्टी का साथ छोड़ दिया है। आलम ने बसपा सुप्रीमो मायावती को पत्र लिखकर सभी पदों से भी इस्तीफा देने की बात कही है। 

आलम का चुनावों से पहले पार्टी छोड़ना बसपा के लिए बड़ा झटका बताया जा रहा है। उन्होंने पत्र में कहा कि आपको मेरे ऊपर भरोसा नहीं है तो मैं पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं। यूपी चुनावों से पहले बसपा के कई नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। इस इस्तीफे के बाद अटकले लगाई जा रही है कि आलम अखिलेश यादव की पार्टी समाजवादी पार्टी का दामन थाम सकते हैं।
यूपी चुनावों से कांशीराम की छोटी बहन और भतीजे ने मायावती पर पार्टी हड़पने का आरोप लगाया है। इन्होंने आरोप लगाया कि "मायावती संविधान विरोधी हैं और उन्होंने कांशीराम जी की पार्टी को हड़प लिया है। कांशीराम फाउंडेशन की कार्यकारी निदेशक स्वर्ण कौर ने कहा कि उनका परिवार किसी भी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं रखता है।

इसके बाद इन्होंने कहा कि यूपी चुनाव में बसपा को हराने वाली पार्टी का साथ देगें और हम पंजाब में बसपा के खिलाफ प्रचार करेंगे। बसपा के नेता युपी में ही नहीं दूसरे राज्यों में उनके नेता पार्टी छोड़ रहे हैं अगर ऐसा ही चलता रहा तो यूपी चुनावों में बसपा की राह आसान नहीं रहेगी।