दुनिया का महान स्पिन गेंदबाज शेन वाॅर्न अब हमारे बीच नहीं रहा लेकिन उनकी यादें आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। यह वह खिलाड़ी था जो मैदान में अपनी गेंदबाजी से तहलका मचा देता था तो मैदान के बाहर लड़कियों के चक्कर में बदनाम हो जाता था। पूरी जिंदगी क्रिकेट और रोमांस के विवादों के कारण किस्सों में रहा था।
शेन वॉर्न ने अपने अफेयर को लेकर खुलासा था कि इसकी वजह से उनका तलाक हुआ था। पत्नी सिमाेन को जब उनके संबंधाें के बारे में पता चला तो बात तलाक तक पहुंच गई। इसके बाद भी उनके कई अफेयर चलते रहे और हॉलीवुड एक्ट्रेस लिज हर्ले आईं से उनका नाम जुड़ा। यूके की नर्स ने वॉर्न के ऊपर अश्लील मैसेज भेजने का भी आरोप लगाया तो उनकी उपकप्तानी तक छीन ली गयी थी।
शराब और सिगरेट की लत के कारण भी वॉर्न को कई बार विवादों का सामना करना पड़ा था। कई लोगों ने उनकी मौत की वजह शराब और ज्यादा धूम्रपान को ही मान रहे है। खेल के मैदान पर भी वह कई बार धूम्रपान करते हुए नजर आ चुके है और इसके कारण उनका झगड़ा भी हुआ था।
जानकारी के अनुसार वॉर्न का लगभग 10 से ज्यादा महिलाओं से अफेयर था और इसी वजह से उनको प्लेबॉय भी कहा जाता था। वॉर्न के तलाक के बाद तो उनकी जिंदगी में महिलाओं की लाइन लग गई थी। एक बार तो उनका झगड़ा इतना बढ़ गया था कि उनको जेल की हवा भी खानी पड़ी तो पॉर्न स्टार ने उनके साथ संबंध बनाने का खुलासा तक किया।
