ऑस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न की मौत के कारण पूरा क्रिकेट जगत शोक की लहर में डूबा हुआ है। शेन वॉर्न का थाईलैंड में 52 साल की उम्र में हार्ट अटैक के कारण मौत हुई थी और उनकी मौत के कारणों को लेकर कई प्रकार की बाते सामने आ रही है। इस मौत की जांच का खुलासा करते हुए थाईलैंड के अधिकारियों ने बताया की उनकी मृत्यु नेचुरल कारणों से हुई थी।
जब चलती कार के सामने धमाके से आ गिरा मिसाइल और फिर...,VIDEO
इसके बाद कुछ सीसीटीवी फुटेज सामने आई हैं जो शेन वॉर्न की आखिरी वक्त उनसे कौन मिला था। इन फुटेज में साफ दिख रहा है कि शेन वॉर्न ने मसाज करने वाली चार महिलाओं को रिजॉर्ड में बुलाया था। चार महिलाएं रिजॉर्ड में आई थी और जिनमें से दो शेन वॉर्न के कमरे में गई और अन्य दो महिलाएं उनके दोस्तों के पास चली गई थ।
इसके बाद महिलाएं वहां से चली गयी जिसके बारे में सीसीटीवी में दिख रहा है। बताया जा रहा है कि जब महिलाएं उनके पास गयी तो शेन वॉर्न को बेसुध देखा था। इस मौत को लेकर उनके परिवार ने किसी प्रकार की संदेह नहीं जताया है और इसी वजह से उनकी मौत का प्राकृतिक मौत माना है।
राजकीय सम्मान के साथ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर अंतिम संस्कार किया जाएगा और इसमें एक लाख से ज्यादा लोग शामिल होने की बात की जा रही है। शेन वार्न दुनिया के पहले गेंदबाज है बने जिन्होंने 700 से ज्यादा विकेट अपने नाम किए।
