Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

शीतला अष्टमी 2022: इस दिन भूलकर भी नहीं करें ये काम, नहीं तो हो जाएंगे बर्बाद

धर्म
शीतला अष्टमी 2022: इस दिन भूलकर भी नहीं करें ये काम, नहीं तो हो जाएंगे बर्बाद

शीतला अष्टमी का त्योहार हर साल कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन को बासेड़ा भी कहा जाता है और होली के 8वें दिन इस को मनाया जाता है। इस दिन मां शीतला को एक दिन पुराना भोजन का भोग लगाया जाता है और खाया जाता है। 

शीतला अष्टमी का शुभ मुहूर्त  

शीतला अष्टमी शुक्रवार, मार्च 25, 2022 को
पूजा मुहूर्त - सुबह 06:27 बजे से शाम 06:55 बजे तक

शीतला अष्टमी के दिन महिलाएं बच्चों की दीर्घायु के लिए व्रत रखती हैं। और शीतला माता की पूजा करने से परिवार के लोगों पर किसी प्रकार की बीमारी का खतरा नहीं होता है।

मंदिरों के बाहर अब Muslim नहीं लगा सकेंगे दुकान!

शीतला माता को बासी भोजन अच्छा लगता है ऐसे में सभी लोग एक दिन पहले खाना बना लेते है। इसके बाद दूसरी दिन बासी खाने का भोग लगाते है और खाना भी बासी खाते है। लेकिन जो लोग ऐसा नहीं करते है वह बीमारी की चपेट में जल्दी आते है और उनके बच्चों पर खतरा मंडराने लग जाता है। गर्म खाना खाने से शीतला माता नाराज हो जाती है और उसकी कृपा आपके परिवार पर नहीं होगी ऐसी मान्यता है। इसलिए आपको बासेड़ा के दिन गर्म खाने के साथ गर्म चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।


इस दिन दान करने से बहुत बड़ा लाभ मिलता है और इसी वजह से लोग सुबल पहले ही गाय को हरा चारा डालते है। इसके बाद माता की ठंडे जल से पूजा करते है और ठंडे भोजन का भोग लगाते है। इस दिन कई शहरों में बड़े मेलों का आयोजन भी होता है।