Sunday, 4 October 2026
अभी का दौर

 शेरशाह कपल जल्द ही बधेंगे शादी के बंधन में

फिल्मी फीवर
 शेरशाह कपल जल्द ही बधेंगे शादी के बंधन में

       

बात बिग-बॉस के सेट की हो या करण जौहर के घर दिवाली पूजा की सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और कियारा आडवाणी हमेशा ही एक दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आए हैं। दोनों ही अपने रिश्ते की वजह से अक्सर काफी सुर्खियों में रहते हैं। इसी बीच हाल ही में ये खबर आई हैं कि कपल दिसंबर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

Urfi Javed के Recycling talent ने बना दी ये नई Dress, Video देख लोग कर रहे जोरदार Comments!

​​​​​​​


 शेरशाह जोड़ी यानी कियारा और सिद्धार्थ ने दिसंबर में अपनी शादी की डेट लॉक कर दी है। दोनों शादी के बाद मुंबई में एक रिसेप्शन पार्टी रखेंगे,  जिसमें कई बॉलीवुड स्टार्स शामिल होंगे। फिलहाल कपल तैयारियों में बिजी हैं। साथ ही वो अपनी शादी को सीक्रेट रखना चाहते हैं। कपल शादी की पूरी तैयारियां करने के बाद ही ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेंगे। सिद्धार्थ और कियारा ने 2021 में आई फिल्म 'शेरशाह' में डिम्पल और विक्रम के लीड रोल में साथ काम किया था, जिसके बाद दोनों में काफी नजदीकियाँ देखने को मिली। जिसके चलते काफी बार इनके रिश्ते की बात सामने आई पर दोनों ने इस पर कोई रियेक्ट नहीं दिया।