Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

सीएम गहलोत को दिखाए काले झंडे, पुलिस ने बरसाई लाठियां

जयपुर संभाग
सीएम गहलोत को दिखाए काले झंडे, पुलिस ने बरसाई लाठियां

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लॉ कॉलेज में छात्र संघ कार्यालय का उद्घाटन किया। लेकिन उद्घाटन कार्यक्रम के बाद लौटते समय विवि के गेट पर उन्हें कुछ छात्रों ने काले झंडे दिखाए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  के कार्यकर्ताओं ने वीरांगनाओं के सम्मान में काले झंडे दिखाए।  मौके पर तैनात पुलिस के जवान ने छात्रों को काफिले के सामने से हटाया और फिर जमकर लाठियां भी बरसाई। इसके बाद इन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।

Asaduddin Owaisi ने उगला मजहबी जहर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम गहलोत ने कहा- पेपर लीक होने से सरकार की बदनामी होती है, लेकिन ऐसा पूरे देश में हो रहा है। सेना से लेकर कोर्ट तक के पेपर लीक हुए हैं। लेकिन इसको लेकर हमने सख्त कार्यवाही की है और कानून भी बनाया है।

गहलोत ने कहा- राजस्थान का युवा कही पीछे ना रहे और इसके लिए हमने कई ऐसी योजनाएं बना रहे हैं।CM गहलोत के साथ सरकार के 6 मंत्री और 8 विधायक भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। आरयू में 6 करोड़ की लागत से सिंथेटिक ट्रैक बनेगा।