Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

शादी से पहले श्रद्धा कपूर का बॉयफ्रेंड ने तोड़ दिया दिल, जानें ब्रेकअप का पूरा सच

फिल्मी फीवर
शादी से पहले श्रद्धा कपूर का बॉयफ्रेंड ने तोड़ दिया दिल, जानें ब्रेकअप का पूरा सच

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को प्यार में बड़ा झटका लगा है और 4 साल बाद उनका ब्रेकअप हुआ है। ब्रेकअप से पहले कयास लगाये जा रहे थे कि वह जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ के साथ शादी के बंधन में बंध सकती है। श्रद्धा ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को लेकर किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है।

फौजी की पत्नी का मैकेनिक से चल रहा था चक्कर और फिर एक दिन..

लेकिन सब लोगों को इस बात का पता है कि श्रद्धा और रोहन के साथ रिश्ते में हैं। दोनों एक-दूसरे को कॉलेज के दिनों से जानते हैं और दोनों जल्द शादी के बंधन में भी बंधने वाले ​थे। लेकिन इन सब अटकलों के बीच खबर है कि 4 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया है।


ब्रेकअप को लेकर खबर आ रही है कि श्रद्धा कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन में रोहन गोवा नहीं गए थे। दोनों के बीच में कई दिनों से खटपट चल रही थी और फरवरी में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया था। लेकिन ब्रेकअप को लेकर ऑफिशयली तौर पर किसी प्रकार का बयान नहीं दिया है।