खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपनी पुस्तक लाल सलाम के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा शो में शामिल होने के लिए गयी थी। लेकिन स्मृति ईरानी को सेट के गार्ड ने नहीं पहचाना तथा उनकी गाड़ी को सेट पर जाने से रोक दिया तो वह बिना शूटिंग किये ही लौट गई। जब इस बात का कपिल शर्मा की टीम को चला तो वह सेट पर पहुंच गये लेकिन तब तक स्मृति ईरानी वापस लौट गयी।
सूत्रों के मुताबिक एंट्रेंस गेट पर सिक्योरिटी गार्ड ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को नहीं पहचाना तो उसे बताया कि उन्हें सेट पर एपिसोड की शूटिंग के लिए इनवाइट किया गया है। लेकिन गार्ड ने कहा कि हमें इस बारे में कोई आदेश नहीं मिला है इसलिए आप अंदर नहीं जा सकती। इस घटना के बाद इसे गलतफहमी बताया जा रहा है। स्मृति 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से अपनी पहचान बनाई थी। हाल ही में स्मृति ईरानी ने अपना वजन बहुत कम कर लिया है और उनकी तस्वीरें देखकर सब हैरान है।
