राजस्थान के उदयपुर जिले में दिन दहाड़े धारदार हथियार से युवक की हत्या ने फिर कानून व्यवस्था के दावों की पोल खोलकर रख दी है। घटना शहर के मालदास स्ट्रीट स्थित भूत महल के पास की बताई जा रही है जहां टेलर की धारदार हथियार से सर कलम कर दिया गया है। बताया जाता है कि टेलर ने नुपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली थी और इसी वजह से इस घटना को अंजाम दिया गया है।
हत्या के आरोपियों ने हत्या करने का वीडियो जारी किया है। घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। इस घटना के बाद प्रदेश में तनाव का माहौल बन सकता है।
