Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड ने लगाए मारपीट के आरोप, बोली पूजा करना बंद करो

फिल्मी फीवर
सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड ने लगाए मारपीट के आरोप, बोली पूजा करना बंद करो

बॉलीवुड के दबंग खान कह जाने वाले सलमान खान हमेशा विवादों में घिरे रहते है और उन पर कई बार मारपीट और हत्या जैसे मुकदमे दर्ज हो चुके है। लेकिन इन दिनों उनकी एक्स गर्लफ्रेंड रही पाकिस्तानी एक्ट्रेस सोमी अली ने बड़ा आरोप लगाते हुए निशाना साधा है। 

इंस्टाग्राम हैंडल पर सलमान की फिल्म मैंने प्यार किया का पोस्टर शेयर करते हुए सोमी ने सलमान खान की पोल खोल दी। इस पोस्ट में सलमान पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं।

बांके बिहारी की मंगला आरती में हुआ अमंगल, 2 की मौत!

सोमी ने कैप्शन लिखा, उसकी पूजा करना बंद करो, वो दूसरों को तकलीफ देने वाला बीमार इंसान है और इसके बारे में अभी लोगों को पता नहीं है। सोमी ने बाद में ये पोस्ट डिलीट कर दी।


सोमी ने सलमान को बॉलीवुड के हार्वी वीन्स्टीन कहा था और एक दिन सच्चाई सामने आएगी। ब्रेकअप के बाद  सोमी ने सलमान पर धोखा देने के आरोप लगाए थे और कहा था ऐश्वर्या राय के कारण उनका रिश्ता टूट गया।