Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट: ताश के पत्तों की तरह ढेर हुई भारतीय टीम, टॉप क्रम ने किया निराश

क्रिकेट
भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट: ताश के पत्तों की तरह ढेर हुई भारतीय टीम, टॉप क्रम ने किया निराश

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही तीनों मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला शुरू होने से ही पहले ही खत्म होता दिख रहा है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां भारतीय टीम की बहुत खराब शुरूआत हुई है। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जो सही साबित होता नहीं दिख रहा है।

कंगना का नया काण्ड फिर आई विवादों में

पहले दिन के पहले सेशन में आधी से ज्यादा टीम पवेलियन लौट चुकी है। टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए पांच विकेट पर 70 रन बना लिए हैं। विराट कोहली और विकेटकीपर श्रीकर भरत ने अच्छी पारी खेलकर टीम की लाज बचाने का काम किया है।


मैथ्यू कुहनेमन की बॉल ऑफ स्टंप के बाहर निकली तो एलेक्स कैरी ने रोहित को स्टंपिंग कर दिया। नाथन लायन ने चेतेश्वर पुजारा को क्लीन बोल्ड कर दिया। नाथन लायन की बॉल पर जडेजा फंस गए और अपना विकेट गंवा दिया। टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर एक बार फिर से फ्लॉप रहा। कप्तान रोहित 12 रन बनाकर आउट हुए, शुभमन गिल 21 रन पर चलते बने, चेतेश्वर पुजारा 1 रन, रवींद्र जडेजा 4 रन बनाकर आउट हुए और श्रेयस अय्यर तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए। विराट कोहली भी 22 रन बनाकर आउट हो गए। 

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत : रोहित शर्मा, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत , रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, उमेश यादव और मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया : स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, पीटर हैंड्सकम्ब, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, टॉड मर्फी और मैथ्यू कुहनेमन।