Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

छात्रसंघ चुनावः राजस्थान की 15 यूनिवर्सिटी और 452 सरकारी कॉलेजों में मतदान शुरू, नतीजे कल आएंगे 

रेसिपी
छात्रसंघ चुनावः राजस्थान की 15 यूनिवर्सिटी और 452 सरकारी कॉलेजों में मतदान शुरू, नतीजे कल आएंगे 

प्रदेश की यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में दो साल बाद छात्रसंघ चुनाव हो रहे है और 11 बजे तक सभी जगह 40 प्रतिशत ज्यादा मतदान हो चुका है। सुबह 8 बजे से शुरू हुआ मतदान दोपहर 1 बजे तक चलेगा। प्रदेश के करीब 15 यूनिवर्सिटी और 452 सरकारी कॉलेजों के करीब 6 लाख मतदाता इसमें भाग लेंगे।

2025 में प्यास से तड़पने लगेंगे अरबों लोग!

राजस्थान विश्वविद्यालय 91 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस बार सबकी नजरे जोधपुर और जयपुर पर टिकी हुई है। 27 अगस्त को होने वाली मतगणना की तैयारी भी पूरी कर ली गई है।  मतगणना के तुरंत बाद जीते हुए प्रत्याशियों को शपथ दिलाई जाएगी।


इस बार राजस्थान यूनिवर्सिटी में अध्यक्ष पद के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में है तो जय नारायण व्यास में 3 उम्मीदवारों की जबरदस्त टक्कर मानी जा रही है। नरेंद्र यादव, रितु बराला, निर्मल चौधरी, निहारिका जोरवाल, प्रताप भानू मीणा औैर हितेश्वर बैरवा आरयू से तो जेएनवीयू से अरविंद सिंह, राजवीर सिंह और हरेंद्र चौधरी के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है।