आज प्रदेश की 15 यूनिवर्सिटी और 454 सरकारी कॉलेजों को नए छात्रसंघ अध्यक्ष मिल जाएंगे। छात्र संघ चुनाव की मतगणना सुबह 10 बजे से शुरू हो गई और इस बार निर्दलयी उम्मीदवारों के बाजी मारने की संभावना बनी हुई है। छात्रसंघ चुनावों के लिए शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ था।
पार्टी के खिलाफ छात्रसंघ चुनाव लड़ने वाले छात्रों के खिलाफ संगठनों ने बड़ा एक्शन लिया है। 6 छात्र नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। जेएनयू जोधपुर में एसएफआई से चुनाव लड़ रहे अरविंद भाटी, निर्दलीय अध्यक्ष प्रत्याशी प्रतापभानू मीणा, आलोक शर्मा, सुंदर बैराड निहारिका जोरवाल का नाम इसमें शामिल है।
आरयू और जेनएनवीयू के नतीजे चौंकाने वाले तो उदयपुर की मोहनलाल सुखाड़िया में भी बड़ा उलटफेर देखने को मिलेगा। जोधपुर में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रविंद्र सिंह भाटी ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया और रातभर धरने पर बैठे रहे।
1. जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी में कांटे की टक्कर
अरविंद सिंह और हरेंद्र में कड़ी टक्कर मानी जा रही है। इस बार भी चुनावों में जातिगत फैक्टर देखने को मिल रहा है। इस बार परिणाम चौंकाने वाले होंगे।
2. राजस्थान यूनिवर्सिटी में 6 दावेदार, लेकिन तीन के बीच कड़ी टक्कर
राजस्थान यूनिवर्सिटी में अध्यक्ष पद के लिए 6 दावेदारों है लेकिन निहारिका जोरवाल , रितु बराला और निर्मल चौधरी के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है।
3. मोहनलाल सुखाड़िया में होगा बड़ा फेरबदल
कुलदीप सिंह और देव सोनी के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है। लेकिन चुनावों के बाद भी तय होगा की किसे अध्यक्ष पद मिला है।
4 MDS में सबसे ज्यादा अंतर रहेगा हार और जीत का
अजमेर की यूनिवर्सिटी में बड़ा खेल हो सकता है।
5. महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी में निर्दलीय का पलड़ा भारी
बीकानेर की इस यूनिवर्सिटी में लोकेंद्र को निर्दलीय उम्मीदवार भवानी सिंह तंवर कड़ी टक्कर दे रहे है। इसका फायदा भैराराम को मिल सकता है।
6 कोटा यूनिवर्सिटी में एबीवीपी की जीत तय
कोटा यूनिवर्सिटी में निर्दलीय अजय पारेता और अंतिमा नागर के बीच कड़ी टक्कर है। लेकिन एबीवीपी की जीत तय मानी जा रही है।
