Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

यूक्रेन से लौटे छात्रों ने पढ़ाई पूरी करने के लिए सांसद निहाल चंद को लिखा पत्र

आपणो राजस्थान
यूक्रेन से लौटे छात्रों ने पढ़ाई पूरी करने के लिए सांसद निहाल चंद को लिखा पत्र

रूस और यूक्रेन की जंग के कारण भारतीय छात्र अपनी पढ़ाई बीच में छोड़कर देश लौट चुके है और अब उनको डर लगने लगा है कि उनकी पढ़ाई कैसे पूरी होगी। मेडिकिल की पढ़ाई पूरी करने के लिए उन्होंने लाखों रूपए तक खर्च कर दिए है और अब उनकी पढ़ाई अधूरी रह गयी है जिसके कारण उनका पूरा करियर खतरे में पड़ गया है।
 
देश लौट रहे छात्रों में राजस्थान के कई छात्र है जो अपने भविष्य को लेकर परेशान है। यूक्रेन में पढ़ाई करने वाले गंगानगर के कुछ छात्रों ने प्रदेश के सभी छात्रों की पीड़ा को देखते हुए सांसद निहाल चंद से मिलकर इस परेशानी से अवगत कराया है। इस दौरान छात्रों ने सांसद को बताया कि मोदी सरकार जल्द से जल्द हमारे भविष्य को लेकर फैसला ले ताकि हमारे परिवार के लोगों का सपना नहीं टूटे और हमारी पढ़ाई पूरी हो सके।

सांसद से मिलेन के बाद यूक्रेन से लौटे पुलकित पारीक ने बताया कि हमने सासंद महोदय को पत्र लिखकर हमारी पीड़ा बताई है और सांसद महोदय ने हमारी इस पीड़ा का समाधान करने का भरोसा दिया है। मोदी सरकार ने छात्रों के लिए जो बचाव कार्य शुरू किया है बहुत ही सराहनीय है।