आम आदमी पार्टी देश की सबसे नई पार्टी बनी है और उसका ग्राफ इतना तेजी से बढ़ा है उसने बहुत कम समय में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा भी हासिल कर लिया। लेकिन पिछले कुछ समय दिल्ली में आप आदमी पार्टी को लेकर जो खबरे आ रही है उसको देखकर लग रहा है कि इस पार्टी का विवादों से ज्यादा नाता रहा है। इन दिनों पार्टी के दो बड़े नेता जेल की सलाखों के पीछे है और इस वजह से उनको मंत्री पद से भी इस्तीफा देना पड़ा है।
हिन्दुस्तान में कहर ढहा रहे Heart Attack के मामले
लेकिन अब पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है और ऐसा हम नहीं बल्कि महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने कहा है। करोड़ रुपए की ठगी के मामले में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने दावा किया है कि वह ही केजरीवाल का पर्दाफाश करेंगे। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी होगी यानि अगला नंबर अरविंद केजरीवाल का है।
सुकेश ने सीएम केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उसने कहा आम आदमी पार्टी को महाठग बताते हुए लिखा था कि मैं आ रहा हूं और जल्द इनके कारनामों का खुलासा करूंगा। उसने कहा है कि वह पहले सिसोदिया के साथ काम कर चुंका है और इसी वजह से उनके कमीशन का खेल जानता हुं।
दिल्ली में आप पार्टी ने जो शिक्षा के क्षेत्र में काम किया है उसकी असली सच्चाई जनता के सामने आएगी क्योंकि केजरीवाल, सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने मिलकर गरीब बच्चों को दिए जाने वाले टेबलेट की खरीद चीनी कंपनी से की गई थी। इस खरीद के माध्यम से बड़ा कमीशन लिया गया था और इसके बाद इस ठेके को बंद कर दिया गया था क्योंकि दूसरी कंपनी ज्यादा कमीशन दे रही थी।
