सूर्य ग्रहण की घटना—
जब सूर्य और पृथ्वी के बीच से चंद्रमा गुजरता है तो कुछ समय के लिए सूर्य ढंक जाता है। यह घटना सूर्य ग्रहण कहलाती है।
सूर्य ग्रहण का दिन व वार—
4 दिसंबर 2021 वार शनिवार
सूर्य ग्रहण 2021 का समय—
सूर्य ग्रहण 04 दिसंबर को सुबह 11 बजे से आरंभ होकर दोपहर 03 बजे समाप्त होगा।
सूर्य ग्रहण कहां दिखेगा-
सूर्य ग्रहण अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका और अटलांटिक के दक्षिणी भाग में दिखाई देगा।
सूर्य ग्रहण का कारण पौराणिक कहानी—
सूर्य ग्रहण और राहू केतु की पौराणिक कथा को इससे जोड़कर बताया जाता है।
भारत में इसका प्रभाव—
इस ग्रहण का प्रभाव भारत में नहीं होगा लेकिन इसके बाद भी गर्भवति महिलाओं को विशेष ध्यान रखना होगा। ग्रह के समय में उनको घर के अंदर ही रहना होगा। ग्रहण के समय में आपको किसी प्रकार का मांगलिक कार्य करने से बचना होगा। ग्रहण के बाद आपको दान करना चाहिए जिससे आप इस ग्रह की नकारात्मक प्रभाव से बच सकते हैं।
