Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

पाकिस्तान बल्लेबाज बाबर को टक्कर दे रहा है ये टीम इंडिया यह खिलाड़ी 

खेल जगत
पाकिस्तान बल्लेबाज बाबर को टक्कर दे रहा है ये टीम इंडिया यह खिलाड़ी 

भारतीय टीम इन दिनों वेस्टइंडिज दौरे पर है और वनडे सीरीज जीतने के बाद वह टी20 सीरीज जीतने की तरफ बढ़ रही है। इस दौरे में भारतीय टीम के लिए सबसे शानदार खिलाड़ी बनकर उभरे सूर्यकुमार ने विरोधी टीम की परेशानी बढ़ा दी है।

नाबालिग बुआ ने माता बनने का ढोंग रचाकर भतीजी का सर किया धड़ से अलग! 

उनका बल्ला जमकर चल रहा है और इसी वजह से उनको रैंकिंग में बड़ा फायदा मिला है। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 में सूर्यकुमार को प्लेयर ऑफ द मैच के लिए चुना गया है। सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजों की टी 20 रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं और अब उनसे आगे केवल बाबर आजम है। 


यादव पहले 5वें नंबर पर थे लेकिन पिछले मैचों में शानदार पारी खेलकर वह दूसरे स्थान पर पहुंच गए है। यादव अब टी 20 के नंबर वन बल्लेबाज बाबर आजम से बस 2 पॉइंट्स पीछे है। पांच टी20 मैचों की सीरीज के तीन मैचों में 111 रन बना लिए है और अब उनके 816 अंक हो गए है और बाबर के 818 अंक है। अगर यादव आने वाले 2 मैचों में इसी तरह से प्रदर्शन करते है तो वह नंबर वन खिलाड़ी बन सकते हैं। भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन वेस्टइंडीज 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं।