बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन से तलाक लेने के बाद उनकी पत्नि सुजैन ने अपने रिलेशनशिप को लेकर बड़ा खुलासा किया है। तलाक के बाद लगा की सुजैन अकेले ही अपनी जिंदगी गुजारेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ तलाक के लगभग 7 साल सुजैन ने एक ऐसा पोस्ट किया है कि उनके अफेयर के चर्चे होने शुरू हो गये।
Kiss की बात को लेकर सलमान के घर में हुई सुसाइड की कोशिश, सलमान ने जमकर ली...
ऋतिक इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'फाइटर' की शूटिंग में व्यस्त है तो वहीं दूसरी तरफ सुजैन अपनी निजी ज़िंदगी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। सुजैन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अर्सलान गोनी के साथ तस्वीर शेयर की है और इसमें दोनों बहुत करीब नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ सुजैन ने लिखा कि 'हैप्पी हैप्पी हैप्पी बर्थडे।।। मैं आपके लिए एक प्यारी सी मुस्कान आपके आसपास के प्यार के साथ एक ऐसी दुनिया की कामना करती हूं। इसके साथ हार्ट वाला इमोजी शेयर की है।
सुजैन की यह पोस्ट बहुत तेजी से वायरल हो रही है और अब इस पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। इससे पहले सुजैन की बर्थडे पार्टी में अर्सलान का हाथ पकड़कर केक काटते हुए देखा गया था। अब अर्सलान गोनी के बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए सुजैन ने कोई मौका नहीं छोड़ा। सुजैन अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं और दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं।
बर्थडे का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अर्सलान केक काटते है तो उनके पास खड़ीं सुजैन और अन्य दोस्त तालियां बजा रहे हैं। वीडियो में सुजैन अपने नये साथी अर्सलान के गले में हाथ डाले घूमती दिख रही हैं।
