Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा अगला टी20 विश्व कप, देखें पूरा शेड्यूल

खेल जगत
T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा अगला टी20 विश्व कप, देखें पूरा शेड्यूल
टी20 विश्व कप 2021 का विजेता ऑस्ट्रेलिया अगले साल टी20 विश्व कप 2022 की मेजबानी करेगा और इस विश्व कप का फाइनल मुकाबला मेलबर्न में 13 नवंबर 2022 को खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में होने वाले विश्व कप का आगाज 16 अक्टूबर से होगा तो फाइनल मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में 13 नवंबर को खेला जाएगा।

विश्व कप 2022 में कुल 45 मुकाबले खेले जाएंगे। इस साल टी20 विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलिया और उपवितेजा न्यूजीलैंड ने 2022 के टूर्नामेंट के सुपर-12 स्टेज में सिधी पहुंच गयी है। वहीं टी20 रैंकिंग में अगली 6 शीर्ष टीमें- इंग्लैंड, भारत, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश ने भी 2022 टी20 विश्व कप के सुपर-12 स्टेज में पहुंच चुकी है।

2021 टी20 विश्व कप में सुपर-12 की शेष चार टीमें – श्रीलंका , वेस्टइंडीज, स्कॉटलैंड और नामीबिया-चार अन्य टीमों के साथ क्वालिफाइंग राउंड में भाग लेने के बाद उनकी जगह तय होगी।
अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के मैच मेलबर्न, सिडनी, ब्रिस्बेन, पर्थ और एडीलेड जैसे बड़े शहरों में खेले जाएंगे। विश्व का पहला सेमीफाइनल 9 नवंबर को सिडनी और दूसरा सेमीफाइनल 10 नवंबर को एडिलेड ओवल में खेला जाएगा। फाइनल मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में 13 नवंबर को खेला जाएगा।