Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

टाटा ने लांच की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, कीमत और फीचर्स करेंगे सबको हैरान

लाइफस्टाइल
टाटा ने लांच की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, कीमत और फीचर्स करेंगे सबको हैरान

भारत में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण आम आदमी का कार खरीदने का सपना टूट रहा है।पेट्रोल और डीजल के कारण प्रदुषण भी बढ़ रहा है और इसी वजह से अब इलेक्ट्रिक कारों का  क्रेज तेजी से बढ़ रहा है और कार निर्माता कंपनियां भी इन पर ज्यादा ध्यान दे रही है। 

आने वाला समय इलेक्ट्रिक वाहनों का होगा और इसी वजह से भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने भारत में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार लांच कर दिया है। इस कार की कीमत इतनी कम रखी है कि आम इंसान भी इसे आसानी से खरीद सके।

Delhi आलाकमान की पहुँच से बाहर Rajasthan,Gehlot के आगे सब पस्त

टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे पसंदीदा कार टाटा टियागो का इलेक्ट्रिक वेरिएंट लॉन्च किया। इसकी कीमत 8 लाख रुपए रखी है। ये देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है जो सिंगल चार्ज में 300 से ज्यादा किलोमीटर तक दौड़ेगी। आप इस कार की  बुकिंग 10 अक्टूबर से कर सकते है और जनवरी 2023 में इसकी डिलीवरी मिल जाएगी।


इसकी बैटरी को चार्ज करने में 55 मिनट का समय लगता है। क्रूज कंट्रोल, पुश बटन के साथ कई दमदार फीचर्स दिए गए हैं। टाटा टियागो ईवी में दो ड्राइविंग मोड की सुविधा दी गई है। टाटा जल्द ही बाजार में 10 बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल लाने की तैयारी कर रही है।