Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया वनडे में रचेगी ये नया इतिहास, बनेगी दुनिया की पहली टीम

खेल जगत
रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया वनडे में रचेगी ये नया इतिहास, बनेगी दुनिया की पहली टीम

भारत और वेस्टइंडीज़ के खिलाफ 6 फरवरी को अहमदाबाद में खेले जाना वाला पहला वनडे मैच टीम इंडिया के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक होगा। विराट की कप्तानी के बाद पहली बार रोहित शर्मा कप्तानी करेंगे और विराट उनकी कप्तानी में खेलेंगे। विराट की कप्तानी में भारत कभी कोई विश्व खिताब नहीं जीता है लेकिन रोहित शर्मा टी-20, वनडे के फुलटाइम कप्तान बनने के बाद उनसे उम्मीद लगायी जा रही है कि वह टीम को फिर से विश्व विजेता बनाएंगे।

Suicide करने जा रही हूं, बस चेहरा देख लेना ये कहते हुए Model ने लगा दी मौत की छलांग,VIDEO

इस मैच को खेलते हुए टीम इंडिया 1000वां एकदिवसीय इंटरनेशनल मुकाबला खेलेगी। ऐसा करने वाली टीम इंडिया दुनिया की पहले क्रिकेट टीम होगी जो इतने ज्यादा मैच खेलेंगे। इस इतिहास को बनाने में कई कप्तानों का श्रेय रहा है लेकिन रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम 1 हजार वां मैच खेल रही है।

दुनिया में किस टीम ने खेले सबसे ज्यादा वनडे मैच

1.भारत ने कुल मैच 999 खेले है, जिसमें से जीत 518 में मिली और हार 431
2.ऑस्ट्रेलिया ने कुल मैच 958 खेले है, जिसमें से जीत 581 में मिली हार 334
3. पाकिस्तान ने कुल मैच 936 खेले है, जिसमें से जीत 490 में मिली हार 417

रिवाल्वर रानी' Priyanka Mishra, जिसे एक Video की वजह से छोड़नी पड़ी नौकरी,देखें VIDEO

भारतीय टीम ने अपना पहला वनडे मैच साल 1974 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था और टीम इंडिया की हार हुई थी। इसके बाद भारतीय टीम ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और पूरी दुनिया में अपना सिक्का जमाया। अब विराट के बाद रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया दो वर्ल्डकप मिशन की शुरुआत करने जा रही है। आने वाले दिनों टी-20 वर्ल्डकप और वनडे वर्ल्डकप होना है और दोनों टीमों की कमान रोहित शर्मा के हाथ में है।


भारत बनाम वेस्टइंडीज सीरीज का पूरा कार्यक्रम:

पहला वनडे - 6 फरवरी, अहमदाबाद
दूसरा वनडे - 9 फरवरी, अहमदाबाद
तीसरा वनडे- 12 फरवरी, अहमदाबाद

पहला टी20 मैच- 15 फरवरी, कोलकाता
दूसरा टी20 मैच- 18 फरवरी, कोलकाता
तीसरा टी20 मैच- 20 फरवरी, कोलकाता