बीसीसीआई ने भारत और वेस्टइंडीज के बीच शुरू होने वाली 3 मैचों की वनडे और इतने ही मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। इस टीम में कुछ नए चेहरों को भी जगह मिली है तो सबसे अच्छी खबर टीम में कप्तान रोहित शर्मा की वापसी है। खराब फॉर्म के कारण टीम में जगह नहीं बनाने वाले चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव की वनडे टीम में वापसी हुई है तो दीपक हुड्डा को भी वनडे टीम में जगह मिली है।
HOSTEL में घुसकर छात्रों पर पुलिस ने बरसाई लाठियां, Viral Video
लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को पहली बार टी-20 और वनडे टीम में मौका दिया गया है। जोधपुर के युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को पहली बार टीम का हिस्सा बनाया गया है। अंडर-19 वर्ल्ड कप खेल चुके बिश्नोई ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था और IPL में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने 23 मैचों में 24 विकेट अपने नाम किए थे।
Lady Don एक हसीना 2 दिवाने मर्डर और गालियों की बौछार,देखें VIDEO
जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को इस सीरीज में आराम दिया गया है। ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को फिर मौका नहीं मिला है और इसकी वजह उनकी चोट है। श्रीलंका के खिलाफ जड़ेजा की वापसी हो सकती है। पहला वनडे 6 फरवरी, दूसरा 9 फरवरी और तीसरा 11 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमों के बीच पहला टी-20 16 फरवरी, दूसरा 18 फरवरी और तीसरा 20 फरवरी को खेला जाएगा।
टी20 टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, शार्दूल ठाकुर, रवि बिश्नोई, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान और हर्षल पटेल।
वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हूडा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक चाहर, शार्दूल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और आवेश खान।
