Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

पहले वनडे में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हराया

खेल जगत
पहले वनडे में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हराया

भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को पहले वनडे मुकाबले में 10 विकेट से हरकार 3 मैचो की सिरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। जिम्बाब्वे ने पहले बैटिंग करते हुए 189 रन बनाए थे औश्र इसके जवाब में भारत ने 31 ओवर में बिना किसी नुकसान के 192 रन बनाकर मैच जीत लिया। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन 81 और शुभमन गिल 82 रन बनाकर नाबाद रहे। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

मालिक के वफादार कुत्ते ही बन रहे है उनका काल, जानें इसका कारण!

जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय टीम का शानदार रिकॉर्ड है और 25 साल से टीम इंडिया का विजय रथ जारी है। भारत 1997 के बाद से अब तक जिम्बाब्वे में एक भी सीरीज नहीं हारा है और इस बार भी टीम अपना विजय रथ जारी रखना चाहेगी। पहले मैच में केएल राहुल के प्रदर्शन के साथ उनकी कप्तानी को लेकर सबकी नजरे टीकी हुई है।


दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

जिम्बाब्वे :तदीवानाश मारुमानी, इनोसेंट काया, सीन विलियम्स, वेस्ले मधेवेरे, सिकंदर रजा, रेजिस चकबवा , रयान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, ब्रैड इवांस, विक्टर न्याउची, रिचर्ड नगारवा
भारत : शिखर धवन, शुभमन गिल, ईशान किशन, केएल राहुल , दीपक हुड्डा, संजू सैमसन , अक्षर पटेल, दीपक चाहर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज