Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

टी20 रैंकिंग में टीम इंडिया बनी नंबर वन, रोहित के आगे सब पस्त

खेल जगत
टी20 रैंकिंग में टीम इंडिया बनी नंबर वन, रोहित के आगे सब पस्त

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीतकर 9 साल का सुखा खत्म किया है तो दूसरी तरफ इसका फायदा उसे आईसीसी की रैंकिंग में हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज 2-1 से जीतने के बाद भारत ने टीम रैंकिग में पहले स्थान कायम हुई है। आईसीसी की तरफ से जारी ताजा टी20 रैंकिंग में भारत को 268 रेटिंग प्वाइंट हुए हैं। 

Delhi आलाकमान की पहुँच से बाहर Rajasthan,Gehlot के आगे सब पस्त

भारत के बाद दूसरे स्थान पर इंग्लैंड है जो 261 अंकों के साथ है। पाकिस्तान के खिलाफ अंतिम मैच में इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा है। अफ्रीका और पाकिस्तान के 258 अंको के साथ तीसरे और चौथे पायदान पर हैं। न्यूजीलैंड की टीम 252 अंक और ऑस्ट्रेलियाई टीम 250 अंकों के साथ पांचवें और छठे स्थान पर है। भारतीय टीम को सीरीज जीतने का सबसे ज्यादा फायदा हुआ है। जल्द ही टी20 विश्व कप शुरू होने जा रहा है।


भारतीय टीम लंबे समय तक पहले स्थान पर काबिज रहेगी क्योंकि उसको कोई टीम टक्कर नहीं देगी। रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है। अगर ऐसा ही प्रदर्शन रहा तो विश्व कप मे भारतीय टीम की जीत पक्की है।