Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

इंग्लैंड में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से 3 कदम दूर है टीम इंडिया

खेल जगत
इंग्लैंड में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से 3 कदम दूर है टीम इंडिया

साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 टी-20 मैचों की सीरीज 2-2 से बराबरी होने के बाद टीम इंडिया अब यूरोप दौरे पर चली गई है। इस दौरे में उसे आयरलैंड के खिलाफ दो मुकाबले खेलने के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 1 टेस्ट मैच खेलेगी और इसके बाद तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

Facebook से शुरू हुई SHO-Constableके समलैंगिक संबंधों की घिनौनी दास्तां!

भारतीय टीम इस बार नए कप्तान के साथ विदेशी दौरे पर है और इस बार उसके पास वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका है। भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ अब तक इंग्लैंड में 6 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और इसमें टीम इंडिया को दो मैचों में जीत मिली है तो 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड में सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड पाकिस्तान के पास है लेकिन उसने मैच भी ज्यादा खेले है।

इंग्लैंड को उसके घर में सबसे ज्यादा बार हराने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम है उसने 12 टी-20 मैच खेले हैं। जिसमें से 4 में जीत मिली है तो 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन इस बार टीम इंडिया के पास सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड अपने नाम करने का शानदार मौका है।

 

भारत और इंग्लैंड के बीच अंतिम टी-20 सीरीज 2018 में खेली गई थी और तब सीरीज पर कब्जा जमाया था। इस बार फिर 3 मैचों की सीरीज होगी जिसमें टीम को विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए 3 मैचों को अपने नाम करना होगा। इसके बाद भारत सबसे ज्यादा जीत हासिल करने वाला देश बन जाएगा।