भारत-साउथ अफ्रीका के बीच होनी है 5 मैच की टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। इस सीरीज के लिए केएल राहुल को कप्तान बनाया गया है तो रोहित-विराट जैसे सीनियर खिलाड़ियों आईपीएल के कारण आराम दिया गया है। इन दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन आईपीएल में ज्यादा अच्छा नहीं रहा है और इसी वजह से भी इनको टीम में जगह नहीं दी गई है।
टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया: केएल राहुल (कप्तान),ऋषभ पंत (उप-कप्तान),हार्दिक पंड्या, वेंकटेश अय्यर, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर,दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार,आवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक और हर्षल पटेल
चाचा के प्यार में पागल पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट!VIDEO
इस टीम में कई खिलाड़ियों की लंबे समय बाद वापसी हुई हैं तो दो खिलाड़ियों को पहली बार टीम इंडिया में जगह मिली है।
अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक को पहली बार जगह मिली है।
भारत-अफ्रीका टी-20 सीरीज़
पहला टी-20 – 9 जून
दूसरा टी-20- 12 जून
तीसरा टी-20- 14 जून
चौथा टी-20- 17 जून
पांचवां टी-20- 19 जून
टेस्ट मैच के लिए भी टीम इंडिया
इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले एक टेस्ट मैच के लिए भी टीम का ऐलान कर दिया गया है। पुजारा को जगह मिली है लेकिन अजिंक्य रहाणे चोट की वजह से दो महीने तक क्रिकेट नहीं खेलेंगे।
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), हनुमा विहारी, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत, केएस भरत, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, प्रसिद्ध कृष्णा
