सैकड़ों बेगुनाहों का कत्ल करने वाले गुनहगार की कब्र को जब मजार की तरह पूजा जाने लगे तो क्या ही कहीयेगा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर तो कुछ ऐसा बयां कर रही हैं इन तस्वीरों में ना सिर्फ एक आंतकी बल्कि जिसके हाथ सैंकड़ों बेगुनाहों के खून से रंगे हो उस दरिंदे की कब्र को फूलों और लाईटों से सजाया गया है। मुंबई ब्लास्ट के आरोपी याकूब मेमन की कब्र को ना सिर्फ सफेद मार्बल लगाकर मजार बना दिया गया है बल्कि उसकी कब्र पर लाइटस और फूलों से सजाया गया है।
महाकाल के बिना दर्शन किए लौटे Ranbir और Alia, लोगों ने किया विरोध! bollywood news today
ये वहीं याकूब मेमन है जिसने 1993 में मायानगरी मुंबई को खून से रंग दिया था। 1993 में लोगों की मौत हो गई थी और 713 लोग घायल हो गए थेए याकूब को 2015 में फांसी दी गई थी। अब फांसी के सात साल बाद उसकी कब्र को जिस तरह से सम्मान दिया जा रहा है उसी बात पर अब घमासान छिड़ गया है। मुंबई में असली बनाम नकली शिवसेना की जारी जंग के बीच ये नया विवाद खड़ा हो गया है। बीजेपी ने इस मामले में पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए सवाल उठाया है कि आखिर एक गुनहगार की कब्र को क्यों सजाया गया है।
बीजेपी नेता राम कदम ने कहा है कि उद्धव ठाकरे के सीएम रहते याकूब मेमन की कब्र मजार में तब्दील हो गई इसके लिए उद्धव ठाकरे शरद पवार और राहुल गांधी को मुम्बई की जनता से माफी मांगनी चाहिए, राम कदम ने कहा ये कब्र किसी पीरबाबा की नहीं बल्कि 1993 मुंबई ब्लास्ट के दोषी याकूब मेमन की है। एक गुनहगार की कब्र को सफेद मार्बल लगाकर मजार बना दी गई है सवाल उठ रहा है कि 1993 ब्लास्ट के गुनहगार के कब्र की ऐसी साज-सज्जा क्यों की गई।
