Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

थांवला निवासी भार्गवी ने ताइक्वांडो खेल में जीता गोल्ड मेडल, नेशनल चैंपियनशिप में हुआ चयन

अजमेर संभाग
थांवला निवासी भार्गवी ने ताइक्वांडो खेल में जीता गोल्ड मेडल, नेशनल चैंपियनशिप में हुआ चयन

थांवला कस्बे की निवासी भार्गवी सिंह का जयपुर में 19 मार्च को आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोल्ड जीतने के बाद नेशनल टूर्नामेंट में सिलेक्शन हुआ l जिसके बाद परिवार व कस्बे वासियों ने भार्गवी को बधाई दी । आपको बता दें कि भार्गवी मार्शल आर्ट्स के विभिन्न खेलों में जिला स्तरीय,राज्य स्तरीय प्रतियोगिता खेलकर अब तक 23 गोल्ड मेडल प्राप्त कर चुकी हैं। इसके अलावा अपनी प्रतिभा के दम पर राजस्थान में कराटे में सबसे कम उम्र में ब्लैक बेल्ट प्राप्त कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम नाम दर्ज करवा चुकी हैं, 

महज 4 साल की उम्र से ही वो मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग ले रही हैं, भार्गवी के पिता दीपक सिंह ने बताया कि वह कस्बे के बाईपास के निकट स्थित किड्स कॉर्नर चिल्ड्रन एकेडमी सेकेंडरी इंग्लिश मीडियम विद्यालय में कक्षा छठवीं की छात्रा हैं , शुरू से ही भार्गवी के कोच सोहेल खान जो अभी अजमेर के पंचशील में वन इंपेक्ट मार्शल आर्ट्स एकेडमी के संचालक हैं उन्होंने भार्गवी को शुरू में विद्यालय में आकर ट्रेनिंग दी बाद में जब उन्होंने स्कूल छोड़ दिया तो वह रोजाना लगभग 30 किलोमीटर दूर अपनी बेटी को ट्रेनिंग के लिए ले जाया करते हैं ।

अपने हुनर के दम पर वह उपखंड स्तर,जिला स्तर पर जिला कलेक्टर नागौर के द्वारा भी सम्मानित हो चुकी हैं, भार्गवी के पिता ने कहा कि भार्गवी की तरह अन्य लड़कियों को भी मार्शल आर्ट्स की ट्रैनिंग लेनी चाहिए क्योंकि आए दिन लड़कियों के साथ छेड़छाड़  की घटनाएं आती रहती हैं जिसकी वजह से लड़कियों के लिए आत्मरक्षा की ट्रेनिंग बहुत ही जरूरी है ।