कसाई पर गाय के हमले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो पाकिस्तान के कराची का बताया जा रहा है. वीडियो में गाय कसाई को काफी दूर तक घसीटते हुए ले जाती दिखाई दे रही है और उस शख्स को बचाने के लिए गाय के पीछे कुछ लोग भी दौड़ते नजर आ रहे हैं, कहा जा रहा है कि ये घटना तब हुई जब गाय की कुर्बानी के लिए उसे ले जाया जा रहा था और शख्स उसे रस्सी से खींचकर नियंत्रित करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन तभी गाय ने जोर का झटका देते हुए शख्स पर हमला किया और भागने लगी.
इस दौरान रस्सी में कसाई भी फंस गया और गाय के साथ ही काफी दूर तक घिसटता रहा, ये सब देख वहां मौजूद कुछ और लोग भी उसे बचाने के लिए शोर मचाते हुए गाय के पीछ भागे.
आतंकी Module का खुलासा, टारगेट पर थे PM मोदी!
थोड़ी दूर जाकर गाय की रस्सी में फंसा शख्स बाहर निकल पाया और उसे बचाने आए लोगों ने गाय को नियंत्रित किया, सड़क पर घीसटने की वजह से कसाई लहूलूहान हो गया और बेहोश हो गया, ये पूरी घटना एक CCTV में कैद हो गई जिसका फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
