साल 2021 अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच गया है और सभी लोग नए साल के जश्न की तैयारियों में लग गये है। लेकिन कई लोगों के लिए नए साल की खुशी से ज्यादा उनका पुराना कर्ज उनकी परेशानी बना हुआ है। कर्ज के कारण मानसिक तनाव होता है और कुछ आत्मघाती कदम तक उठाने के सवाल मन में आने लग जाते हैं। अगर आप भी नए साल से पहले अपने कर्ज से मुक्ति पाना चाहते है तो आपको कुछ ऐसे टोटके करने होगे जो आपका कर्ज से हमेशा के लिए मुक्ति दिला देंगे।
नए साल से पहले जरूर करें ये काम नहीं तो हो जाएंगे कंगाल
गुप्त टोटके:
1. नए साल से पहले आपको शनिवार के दिन शनि देव के मन्दिर में जाकर आपको काले तिल और तेल चढ़ाना होगा। इसके बाद गरिबों को दान और गाय को चारा खिलाना होगा और ऐसा करने से आपको कर्ज से जल्द छूटकारा मिलेगा।
2. मंगलवार के दिन रात में 12 बजें हनुमान मन्दिर में हनुमान चालीसा का 11 बार पाठ करना होगा और ऐसा करने से कर्ज से संबंधित सभी परेशानियां दूर हो जाएगी। ऐसा करने से आपके घर में शांति बनी रहेगी और आर्थिक समस्या दूर होगी।
3. रात में सोने से पहले परिवार के सबसे बड़े सदस्य के सिरहाने एक बर्तन में अनाज भरकर रख दें। सुबह उठकर बिना किसी से बात करें स्नान करने के पश्चात मंदिर में जाकर किसी जरूरतमंद को दान कर दें। ऐसा करने से आपका कर्ज धीरे-धीरे खत्म होना शुरू हो जाएगा और आपके मन में नकारात्मक विचार भी नहीं आएंगे।
4. वास्तु के अनुसार अनुसार ईशान कोण में हमेशा मंदिर में एक जल का पात्र भरकर रखें और ऐसा करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है। जल का पात्र कभी भी खाली नहीं होना चाहिए क्योंकि इसके खाली होने से आपका खजाना भी खाली होने लग जाता है।
5. रात में सोने से पहले अपने घर में रविवार के दिन तेल का दिपक जरूर जलाये ऐसा करने से आपके घर में धन की कमी नहीं रहेगी। आपको कर्ज से जल्द मुक्ति मिलेगी।
