भारत में इन दिनों हिजाब का विवाद लोगों के चर्चा का विषय बना हुआ है और इसको लेकर जमकर राजनीति हो रही है। इस विवाद को बढ़ता देख हाई कोर्ट अंतरिम आदेश तक धार्मिक पोशाकों पर रोक लगा दी, फिर वह हिजाब हो या अन्य रंग का कपड़ा। हाई कोर्ट के इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देते हुए तत्काल सुनवाई की मांग की गई थी लेकिन कोर्ट ने ऐसा करने से इनकार कर दिया।
Jaipur पहुंचा Hijab पर बवाल |Hijab Controversy, VIDEO
हिजाब विवाद भारत में ही नहीं दुनिया के कई देशों में उठ चुका है और इसको लेकर वहां हिजाब पर बैन लगा दिया है। दुनिया के कई देशों में अगर कोई सार्वजनिक जगहों पर चेहरा ढकने के नकाब का इस्तमाल करता है तो उससे मोटा जुर्माना वसूला जाता है।
फ्रांस: यहां 20211 में सार्वजनिक स्थाानों पर चेहरा ढकने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था और इसके बाद यहां की महिलाओं को चेहरा ढ़ककर रहने से आजादी मिली। अगर कोई इस कानून को तोड़ता है तो उससे भारी जुर्माना वसूल जाता है।
बेल्जियम: इस देश ने भी पूरा चेहरा ढकने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस प्रतिबंध को रद्द करने की मांग वाली याचिका को खारीज करते हुए इसे सही बताया।
नीदरलैंड्स: 2016 में नीदरलैंड्स ने सार्वजनिक स्थलों और सार्वजनिक परिवहन में सफर के दौरान चेहरा ढकने वालों पर प्रतिबंध करने की मांग उठी तो 2018 चेहरा ढकने पर प्रतिबंध लगा दिया गया।
इटली:इटली के कुछ शहरों नकाब पहले पर प्रतिबंध लगा हुआ है।
जर्मनी: इस देश में कुछ जगहों पर नकाब पहनने पर प्रतिबंध लगा रखा है।
अफ़्रीका: यहां पूरा चेहरा ढकने पर रोक लगा रखी है।
रूस: यहां भी कुछ जगहों पर हिजाब पहनने पर रोक लगा रखी है।
बुल्ग़ारिया: यहां भी सार्वजनिक जगहों पर चेहरा ढ़कने वाली महिलाओं पर जुर्माना लगाने का प्रावधान है।
