Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

ओमिक्रॉन के खतरे से बचने के लिए रात में सोने से पहले जरूर करें ये काम

धर्म
ओमिक्रॉन के खतरे से बचने के लिए रात में सोने से पहले जरूर करें ये काम

कोरोना महामारी के बाद से दिनों—दिन नये वायरस का खतरा बढ़ता ही जा रहा है और इस वायरस के कारण लाखों लोगों की मौत हो चुकी है। हाल ही में इस बात का खुलासा किया गया है कि कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन आने वाले दिनों में दुनिया में भारी तबाही मचा सकता है। इसके खतरे को देखते हुए सभी देशों ने अपने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। आज हम आपको कुछ ऐसे काम बताने जा रहे हैं जो आपको ओमिक्रॉन के खतरे से बचाकर रख सकते हैं। 

सर्दी के मौमस में दिन छोटा होता है रात बड़ी होती है और इसी वजह से लोग अपनी सेहत का ज्यादा ध्यान नहीं रख पाते है। कई लोगों को दिन में समय नहीं मिल पाता है और उनका लाइफस्टाइल बदल जाता है या उनका इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर होने से रोग प्रतिरोधक क्षमता घट जाती है। आपको ओमिक्रॉन के खतरे से बचने के लिए लाइफस्टाइल में छोटे से बदलाव की जरूरत है जो आपको इस खतरे से बचाकर रख सकता है।

सर्दी में ओमिक्रॉन के खतरे से बचने के लिए आज से शुरू कर दें इन चीजों का सेवन, नहीं तो...
तनाव
​आप दिनभर अपने काम को लेकर परेशान रहते है और इसके बाद अपने परिवार या अन्य बातों को लेकर रात में सोने से पहले तनाव में रहते है जिसके कारण आपका मानसिक स्वास्थ्य तो खराब होता ही साथ् मेें शारीरिक स्वास्थ्य पर भी बहुत हानिकारक प्रभाव पड़ता है। इसके कारण आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है और ओमिक्रॉन जैसा वायरस आपको जल्द ही अपनी चपेट में ले लेता है। आप रात में सोने से पहले तनाव को दूर करने के लिए 5 से 10 मिनट तक सभी बातों को भूलाकर शांति के साथ अच्छी नींद ले। 

हेल्दी डाइट
सर्दी के मौमस में दिन छोटा होता है और रात बड़ी तो कई लोग का डाइट प्लान इतना भारी होता है कि उनका पेट खराब होने के साथ पाचन क्रिया भी बिगड़ जाती है। अगर आपको ओमिक्रॉन के खतरे से बचना है तो अपना इम्यून सिस्टम हेल्दी डाइट से सही करना होगा। सर्दी के मौमस में हरी सब्जियों का ज्यादा सेवन करें और रात में हल्दी वाले दूध का जरूर सेवन करें।

 

एक्सरसाइज 
कोरोना हो ओमिक्रॉन का खतरा आपको इससे बचने के लिए योग या एक्सरसाइज करना अनिवार्य है क्योंकि ऐसा करने से आपकी सेहत अच्छी रहती है। अगर आपको अपना इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत बनाना है तो योग या एक्सरसाइज करना है। ऐसा करने से आपको शरीर में कोई भी बीमारी घर करने से पहले ही डर जाएगी।