Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

रूस-यूक्रेन की जंग में कूदा अमेरिका,तीसरे विश्व युद्ध का काउंडाउन शुरू!

देश विदेश
रूस-यूक्रेन की जंग में कूदा अमेरिका,तीसरे विश्व युद्ध का काउंडाउन शुरू!

रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध को आज 29वां दिन है, लेकिन लगभग एक महीना बीत जाने के बाद भी रूस यूक्रेन को झुका नहीं पाया है, इसी बीच दुनिया को चिंतित करने वाली एक खबर आ रही है, कि अगर रूस यूक्रेन के खिलाफ परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करता है तो अमेरिका भी युद्ध में उतर सकता है।

फौजी की पत्नी का मैकेनिक से चल रहा था चक्कर और फिर एक दिन..

'न्यू यॉर्क टाइम्स' के हवाले से कीव इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर रूस यूक्रेन के खिलाफ रासायनिक, जैविक या परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करता है तो संयुक्त राज्य अमेरिका ने एक आकस्मिक योजना बनाई है, राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारियों की एक टीम, जिसे 'टाइगर टीम' के नाम से जाना जाता है, उनका कहना है कि अगर रूस नाटो क्षेत्रों में काफिले पर हमला करता है और यूक्रेन में इन हथियारों को उतारता है तो अमेरिका जवाब देने के लिए तैयार मिलेगा। 
 मंदिरों के बाहर अब Muslim नहीं लगा सकेंगे दुकान!
वहीं अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि रूस ने यूक्रेन में युद्ध अपराधों को अंजाम दिया है और बाइडन प्रशासन अन्य के साथ मिलकर अपराधियों के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए काम करेगा। ब्लिंकन ने कहा अमेरिका सरकार ने मूल्यांकन किया है कि रूसी बल के सदस्यों ने यूक्रेन में युद्ध अपराध किए हैं। रूस की सेना ने रिहायशी इमारतों, स्कूलों, अस्पतालों, महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे, नागरिक वाहनों, शॉपिंग सेंटर और एम्बुलेंस को नष्ट कर दिया है जिनमें हजारों बेगुनाह लोगों की जान गई है या वे जख्मी हुए हैं, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के एक शीर्ष सलाहकार ने सरकार से इस्तीफा दे दिया और कथित तौर पर यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के विरोध में रूस छोड़ दिया। 


वहीं जेलेंस्की की गुहार के बीच पुतिन का गुस्सा और भड़कता जा रहा है,  क्योंकि युद्ध के 29वें दिन भी जीत दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही है. रूस की बमबारी से यूक्रेन के चेर्निहीव में ताबाही का मंजर है। पिछले 29 दिन से जारी इस खूनी युद्ध की वजह से अब तक दोनों तरफ से हजारों जाने जा चुकी हैं। 50 लाख से ज्यादा लोग यूक्रेन छोड़कर भाग चुके हैं, जो यहां रुके हैं, उनके सामने सामने भी अब भूखे मरने की नौबत है।