Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

भारत के सबसे अच्छे और सस्ते टॉप 5 हनीमून डेस्टिनेशन

धर्म
भारत के सबसे अच्छे और सस्ते टॉप 5 हनीमून डेस्टिनेशन
आज के समय में शादी के बाद कपल्स हनीमून डेस्टिनेशन को लेकर काफी परेशान रहते है और वह तय नहीं कर पाते है कि वह किस जगह पर जाये। अगर आप भी इस तरह की परेशानी में  है तो आज हम आपको भारत की टॉप 5 रोमांटिक प्लेस के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके हनीमून सेलिब्रेट को हमेशा के लिए यादगार बना ​देगा। 

उत्तराखंड- उत्तराखंड हमेशा से एक बेहतरीन जगह रही है जो लोगों को बहुत ज्यादा पसंद आती है। इस जगह की खूबसूरती और रोमांटिक जगह नैनीताल है जो आपके पार्टनर को बहुत पंसद आएगी। इसकी कई जगह बर्फ की चादर में ढका हुआ है जो आपके हनीमून को यादगार बना देगा।
गुजरात-सर्दी के मौसम में अगर आप हनीमून पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो गुजरात आपके लिए बहुत अच्छा प्रदेश होगा। गुजरात में हनीमून सेलिब्रेट करने के लिए अच्छी जगह मिलेगी और डेजर्ट सफारी और रेत पर डिनर करने का दर्शय आपको हमेशा याद रहेगा।
हिमाचल प्रदेश- अगर आपको विदेशों की तरह अपन हनीमून को यागदार बनाना है तो आपको देश के हिमाचल प्रदेश में ही स्विट्जलैंड जैसा माहौल मिल सकता है। एक तरफ आपको हरी-भरी घाटियां मिलेगी तो दूसरी तरफ बर्फ से ढकी चोटियों में रोमांस करने का मौका मिलेगा। सर्दी के मौसम में हिमाचल प्रदेश आपके लिए किसी विदेश से कम नहीं होगा।
दार्जिलिंग- अगर आपको हिल स्टेशन जैसे माहौल में रोमांस करना है तो आपके लिए दार्जिलिंग सबसे अच्छी जगह साबित होगी। इस प्रदेश में आपको सिंगामड़ी रोपवे, टाइगर हिल्स, टॉय ट्रेन के साथ चाय के खूबसूरत बागानों में आप जमकर रोमांस कर सकते हैं।
कर्नाटक- आज के समय में दक्षिण भारत के कर्नाटक के कुर्ग को भारत का 'स्कॉटलैंड' के नाम से अपनी अलग ही पहचान के लिए जाना जााता है। इस जगह पर आपको सूर्यास्त का बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा तो साथ ही  मैसूर, हम्पी, कुनूर, ऊटी और उडुपी जैसी जगह आपके पार्टनर का दिल जीत लेगी।