लड़के—लड़की की प्रेम की कहानी तो आप लोगों ने कई बार सुनी होगी और इन दोनों का प्रेम उनको शादी के मंडप तक ले जाता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी शादी के बारे में बताने जा रहे है जिसमें दो लड़के एक दूसरे को 8 साल से डेट कर रहे थे और इसके बाद दोनों ने अपने परिवार की सहमति से बड़ी धूमधाम से शादी की है। इस बात को सुनकर आपको लग रहा है कि ऐसा तो विदेश में होता है हमारे यहां नहीं तो आप गलत सोच रहे हैं यह बात आपको पहले अजीब जरूर लगेगी लेकिन यह विदेश में नहीं हमारे देश में हुआ है।
नये साल के पहले दिन ही इन लोगों को मिलेगा सच्चा प्यार, रखें ये सावधानियां
हैदराबाद के एक समलैंगिक जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ शादी के सारी रस्में अदा करके एक दूसरे का जीवन साथी बनने का फैसला किया है। तेलंगाना में सुप्रियो चक्रवर्ती और अभय डांग ने 8 साल लंबे रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया। अपने को खुश रहने के लिए किसी की अनुमति की जरूरत नहीं है। तेलंगाना का पहला समलैंगिक जोड़ा इन समलैंगिक पुरुषों का माना जा रहा है।
इन दोनों की शादी में उनके माता—पिता के साथ दोस्त और रिश्तेदार भी शामिल हुए। यह शादी दो रितिरिवाज से पूरी हुई जिसमें बंगाली और पंजाबी शादी की रस्में हुई। यह दो कपल अलग—अलग जगल काम करते है और इन दोनों का रिस्ता काफी लंबे समय से चला रहा था।
