अंडर-19 एशिया कप के दूसरे मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को 238 रनों का लक्ष्य दिया है। इस स्कोर का पीछा करते हुए पाकिस्तान टीम ने ओवर तक 131/4 है। पाकिस्तान की ओर से ज्यादा 81 रन मुहम्मद शहजाद ने बनाये। भारतीय गेंदबाज ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने महज 96 रनों के स्कोर पर अपने 5 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद कौशल तांबे और आराध्य के बीच अर्धशतकीय साझेदारी ने इस संकट से बाहर निकाला फिर राजवर्धन हनगरगेकर ने अंतिम ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंद में 30 रन बनाकर भारत का स्कोर 200 के पार पहुंचाया।
PAK की शुरुआत भी भारत की तरह ही रही और राजवर्धन हंगरगेकर ने ओपनर अब्दुल वाहिद को खाता खोले बिना ही बोल्ड कर टीम को पहली सफलता दिलायी। हालांकि इसके बाद राज बावा ने सदाकत और हसीबुल्लाह को आउट कर भारत को मैच में वापसी करवायी। निशांत सिंधु ने कासिम को LBW कर चौथी सफलता दिलायी।
भारत ने अपने पहले मैच में संयुक्त अरब अमीरात को 154 रनों से हराया था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए हरनूर शतक जमाया तो गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया था।
भारतीय अंडर-19 टीम :
यश ढुल (कप्तान), हरनूर सिंह, मानव पारख, कौशल तांबे, आरएस हैंगरगेकर, अंगक्रिश रघुवंशी, एसके रशीद,राज अंगद बावा, निशांत सिंधु, सिद्धार्थ यादव, अनीश्वर गौतम, दिनेश बाना (विकेटकीपर), आराध्य यादव (विकेटकीपर), वासु वत्स, रविकुमार, विक्की ओस्तवाल और गर्व सांगवान
