Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

U-19 विश्व कप: विराट को टक्कर देगा दिल्ली का ये खिलाड़ी, फाइनल में होगा बड़ा धमाका

खेल जगत
U-19 विश्व कप: विराट को टक्कर देगा दिल्ली का ये खिलाड़ी, फाइनल में होगा बड़ा धमाका

वेस्टइंडीज में खेले जा रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 96 रन से हराकर टीम लगातार चौथी बार फाइनल में प्रवेश किया है। इस जीत के हीरो रहे कप्तान यश धुल ने शानदार शतक लगाकर विशल स्कोर बना दिया। 

Ramlal Jat को Honeytrap में फंसाने की थी साजिश,देखें VIDEO

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही और सलामी जोड़ी जल्द ही आउट हो गयी। इसके बाद कप्तान धुल और रशीद ने 198 गेंदों पर 204 रन की साझेदारी करके टीम को संकट से बाहर निकाला। इसके साथ धुल ने 110 गेंदों पर 10 चौके और 1 छक्के की मदद से 110 रन बनाए वहीं रशीद ने 108 गेंदों पर 94 रन की शानदार पारी खेली।

शराब के साथ इंसानी मांस का चखना बनाकर खाता था शख्स,देखें VIDEO

अंडर-19 वर्ल्ड कप में बतौर शतक लगाने के मामले में यश धुल ने विराट विराट कोहली और उन्मुक्त चंद के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। अंडर-19 विश्व कप के नॉक आउट मुकाबलों में शतक लगाने वालों की लिस्ट में चेतेश्वर पुजारा, उनमुक्त चंद, रवनीत रिकी और यशस्वी जायसवाल का नाम शामिल है।


कोहली ने 2008 के अंडर-19 विश्व कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ और उन्मुक्त चंद ने 2012 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में शतक जमाया था। यश धुल के आईपीएल 2022 के ऑक्शन बड़ी बोली के साथ किसी भी टीम के साथ जुड़ सकते है। भारतीय टीम अगर फाइनल में इंग्लैंड को हरा देती है तो वह 5वीं बार फिर विश्व विजेता बन जाएगी। फाइनल में यश से इसी प्रकार की पारी खेलने की उम्मीद लगायी जा रही है। विराट और यश दिल्ली के है और इसी वजह से दोनों खिलाड़ियों की तुलना की जा रही है।