Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

चुनाव खत्म होते ही यूपी में हिसाब शुरू, सपा कार्यकर्ताओं पर एक्शन से मचा हाहाकार

देश विदेश
चुनाव खत्म होते ही यूपी में हिसाब शुरू, सपा कार्यकर्ताओं पर एक्शन से मचा हाहाकार

यूपी चुनावों के नतीजे आ चुके है और चुनावों से बीजेपी और सपा के नेताओं ने एक दूसरे को चुनावों के न​तीजों के बाद देखने के धमकी दे रहे थे। नतीजे आने के बाद सपा को बड़ा झटका लगा है तो बाबा बुलडोजर की जबरदस्त वापसी हुई है तो  विपक्ष के नेताओं को यह बात पच नहीं रही है। चुनावों के समय में सरकारी अधिकारी और चुनाव आयोग के अधिकारियों से जिस तहर सपा नेताओं ने हरकत की थी उसके बाद उन पर कार्यवाही होना शुरू हो गया है।

Russia Vs Ukraine War LIVE News | India में सस्ता हो जाएगा Petrol

चुनाव के दौरान अब्बास अंसारी का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह अपनी सरकार बनने के बाद 6 महीने तक अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग नहीं की जाएगी और उनसे हिसाब लेने की धमकी दे रहे थे। सपा कार्यकर्ताओं ने कई जिलों में चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था को अपने हाथ में लेने की कोशिश की थी और मतगणना से पहले ईवीएम बदलने को लेकर काफी हल्ला किया था। सपा कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों की गाड़ियां तक चेक करके अपना रौब जमाया था।

अफसरों ने समाजवादी पार्टी के 100 कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज करवाया तो दो नेताओं को गिरफ्तार भी किया है। कौशांबी में 400 सपा कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज किया गया है। सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ धारा 141 ,147 ,148 जैसी धाराओं में केस दर्ज हुआ है। फतेहपुर में 45 सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई होगी। कन्नौज में 45 सपा कार्यकर्ताओं पर केस होने की बात सामने आयी है।


कन्नौज में अखिलेश यादव के आदेश के बाद जो सरकारी गाड़ियां मतगणना स्थल पर पहुंचती थी, उन सरकारी गाड़ियों को रोककर सपाइयों द्वारा चेकिंग की गयी थी। फिरोजाबाद में मतगणना के बाद हुए हंगामे करने के मामले में 200 लोगों पर केस ​दर्ज किया गया है। सीएम योगी ने पहले ही चेता दिया था कि कानून अपने हाथ में नहीं जो अपराधी वह या तो प्रदेश छोड़ दे या अपराध करना छोड़ दे।