Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

रूस का साथ देने की भारी कीमत चुकाएंगा भारत,अमेरिका लगा सकता है ये बड़ा प्रतिबंध

देश विदेश
रूस का साथ देने की भारी कीमत चुकाएंगा भारत,अमेरिका लगा सकता है ये बड़ा प्रतिबंध

रूस और यूक्रेन की जंग को लेकर दुनिया दो भागों में बट गयी है और इसी वजह से एक दुसरे पर कड़े प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। भारत ने अपनी दोस्ती के लिए रूस के खिलाफ मतदान नहीं किया लेकिन अब यह बात अमेरिका को खटक रही है। वह भारत पर सीधा हमला नहीं करके ऐसे प्रतिबंध लगाने जा रहा है जिसके बारे में किसी ने नहीं सोचा था।

ये Film निर्माता करना चाहता था अपनी ही बेटी से शादी, बाप-बेटी अपनी बोल्ड फोटो के लिए हुए थे ट्रोल

अमेरिका का बाइडेन प्रशासन रूस से एक-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम खरीदने को लेकर भारत के खिलाफ काउंटरिंग अमेरिकाज एडवर्सरीज थ्रू सैंक्शंस एक्ट के तहत प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है। रूस और यूक्रेन जंग में भारत के एकतरफा रूख को लेकर अमेरिका ने कई बार मोदी सरकार से आग्रह किया था कि वह इस मामले में अपना पक्ष रखें। लेकिन भारत ने दोनों देशों के साथ खड़ा रहने का फैसला किया और रूस को इस विवाद का हल बातचीत के जरिए हल करने की बात कही।

रूस के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र में हुए मतदान के दौरान भारत ने वोट करने से दूरी बनाई तो दुनिया को लगा की भारत रूस से अपनी दोस्ती निभा रहा है। अमेरिका ने पहले तुर्की पर प्रतिबंध लगा चुका है जिसने यह हथियार खरीदा था और इसी वजह से भारत पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है।  तुर्की नाटो का सदस्य है लेकिन इसके बाद भी अमेरिका ने उस पर प्रतिबंध लगा दिए।


भारत ने पिछले 5 सालों में रूस से बड़ी मात्रा में हथियार खरीदे है लेकिन पिछले दिनों उसने रूसी मिग-29 लड़ाकू विमानों, हेलिकॉप्टरों और टैंक-रोधी हथियार की डील को कैंसिल कर दिया। अगर अमेरिका प्रतिबंध लगाता है तो भारत फिर रूस का खुला समर्थन भी कर सकता है।